मुश्किल होने जा रहा है बैंक में KYC का प्रोसेस, बदल जायेंगी ये चीजें

किसी भी बैंक और उसके कस्टमर के बीच KYC प्रोसेस एक काफी जरूरी प्रक्रिया है। अब हाल ही में खबर आ रही है कि बैंक KYC के प्रोसेस को ज्यादा मुश्किल बना सकते हैं और हो सकता है कि अब आपको KYC के लिए अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स दर्ज करवाने पड़ें। बैंक द्वारा यह सख्त कदम केवल कुछ कस्टमर्स के लिए ही उठाया जाएगा। आइये जानते है इस विशेष खबर के बारे में सबकुछ।

KYC Process In Banks: कस्टमर के साथ अपने रिश्ते को बेहतर और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए बैंक ‘कस्टमर को जानें’ (Know Your Customer) नाम की प्रक्रिया करते हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही KYC के प्रोसेस में कुछ जरूरी बदलाव किये जा सकते हैं। KYC की प्रक्रिया को सख्त बनाने के लिए बैंक वेरिफिकेशन की अतिरिक्त लेयर जोड़ने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर विभिन्न अकाउंट एक ही फोन नंबर से जुड़े हुए हैं तो ऐसे अकाउंटों में KYC को अपडेट किया जाएगा। अलग-अलग डाक्यूमेंट्स के आधार पर एक से ज्यादा अकाउंट खुलवाने वाले ग्राहकों के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं और बैंक इनका अतिरिक्त KYC वेरिफिकेशन करवा सकता है।

KYC Process In Banks

बैंकों में KYC का प्रोसेस होगा मुश्किल, बदल जायेंगी ये

किसका होगा वेरिफिकेशन?

इकोनॉमिक टाइस की रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग डाक्यूमेंट्स से कई अकाउंट खुलवाने वाले ग्राहकों के पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे कस्टमर्स को वेरिफिकेशन की एक ज्यादा मुश्किल प्रक्रिया से गुजरना होगा। बैंक इन कस्टमर्स से KYC के लिए अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स की मांग कर सकता है।

End of Feed