Uttar Pradesh Traffic Police E-Challan: अगर आप यूपी में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ई-चालान लेकर आपके घर पहुंच सकती है। ट्रैफिक पुलिस अब राज्य के ज्यादतर चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रख रही है।
यूपी ट्रैफिक पुलिस के ई चालान को ऐसे भरें।
साथ ही यूपी ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में संचालित अलग-अलग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ई-चालान काट रही है। चालान कटने के बाद लोगों को परेशानी होती है, कि वो इसको कैसे भरें।
आइए हम आपको बताते हैं कि यूपी ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ई-चालान का भुगतान कैसे करें।
- स्टेप 1 : सबसे पहले http://traffic.uppolice.gov.in/MyChallan पर जाएं।
यूपी ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान के लिए ऑनलाइन भुगतान का उपयोग करके आप अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के चक्कर काटने का अपना समय और पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि यातायात से संबंधित परामर्श के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिए एक अलग संपर्क नंबर है। ये संपर्क नंबर यूपी ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://traffic.uppolice.gov.in/Home/ContactUptp पर उपलब्ध हैं।
