यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे धोखे का शिकार, ऐसे करें फरेबी इंसान की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 11, 2023, 02:11 PM IST

How to Identify a Fraud Person: आज के समय में इंसान का इंसान से भरोसा कम होता जा रहा है। धोखा खाने के बाद इंसान अब आसानी से दूसरे इंसान पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इंसान कैसे फरेबी, झूठे और मक्कार इंसान की पहचान करें, जिससे कि वह धोखे का शिकार न हो पाए।

Image

How to Identify a Fraud Person

Photo : iStock

How to Identify a Fraud Person: आज के समय में इंसान का इंसान से भरोसा कम होता जा रहा है। धोखा (Cheat) खाने के बाद इंसान अब आसानी से दूसरे इंसान पर भरोसा (Trust) नहीं कर पा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इंसान कैसे फरेबी, झूठे और मक्कार इंसान की पहचान करें, जिससे कि वह धोखे का शिकार न हो पाए।

इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से फरेबी, झूठे और मक्कार किस्म के इंसानों की पहचान कर पाएंगे और भविष्य में कभी भी धोखे का शिकार नहीं बन पाएंगे।

खुद इन तरीकों से ऐसे करें फरेबी इंसान की पहचान:-

  • फरेबी किस्म के इंसान की पहचान करने का एक तरीक ये है कि वह आपके सामने अपने झूठ को बढ़ा चढ़ाकर बोलते हैं। अगर आपके साथ भी कोई अपने झूठ को बढ़ा-चढ़ाकर बोल रहा है, तो समझ लीजिए कि आप उससे दूर हो जाएं।
  • फरेबी किस्म का इंसान कभी भी अपने वादों को पूरा नहीं करता है, क्योंकि उसे हमेशा आपसे अपने मतलब से काम होता है। वह आपके सामने बड़े-बड़े वादे करेगा। अगर आपके साथ भी कोई इस तरह का कर रहा है, तो आपको उससे दूर हो जाना चाहिए।
  • फरेबी किस्म के इंसान को पहचानने का एक तरीका ये है कि वह हमेशा दूसरों पर इल्जाम लगाते हैं। दूसरों पर इल्जाम लगाना उनके लिए सबसे आसान होता है। अगर आपके साथ भी कोई आप पर इस तरह का इल्जाम लगा रहा है, तो आपको उससे अलर्ट हो जाना चाहिए।
  • फरेबी इंसान हमेशा आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। अगर आपको किसी तरह पता चल जाएं कि कौन आपके पीछे बुराई कर रहा है, तो आपको उससे तुरंत ही दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि इस तरह का इंसान कभी भी आपका भला नहीं चाहेगा।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से फरेबी, झूठे और मक्कार किस्म के इंसानों की पहचान कर पाएंगे और कभी भी धोखे क शिकार नहीं होंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article