सस्ता हुआ Train का सफर! टिकट बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट; ऐसे उठाएं फायदा

Discount on railway tickets: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे की ओर से यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Discount on railway tickets: अगर आप भी ट्रेन (Train) से सफर करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, अगर आप RailOne मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुक करते हैं तो आपको 3% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Discount on Unreserved Train Tickets

Discount on Unreserved Train Tickets (Photo: iStock)

कब तक मिलेगा डिस्काउंट

Discount on Unreserved Train Tickets (Photo: iStock)

हालांकि, भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से यह सुविधा 6 महीने के लिए ही पेश की गई है, जो कि 14 जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में RailOne मोबाइल ऐप से अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुक करने पर डिस्काउंट का लाभ केवल 14 जुलाई 2026 तक ही लिया जा सकेगा। यह डिस्काउंट UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल पेमेंट माध्यमों पर उपलब्ध होगा। रेलवे के अनुसार, R-वॉलेट के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए मौजूदा 3% बोनस कैशबैक की व्यवस्था बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।

End of Feed