यूटिलिटी

क्या सच में LPG गैस बुकिंग पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट? कहीं आपको तो नहीं मिला Special Gas Offer का मैसेज

एलपीजी (LPG) शॉर्टेज से जुड़ी चिंताओं के बीच इन दिनों सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए "स्पेशल गैस ऑफर" के लुभावने लिंक भेजे जा रहे हैं।

Image

LPG Gas Booking Fraud Alert (Photo: X handle/@_DigitalIndia)

LPG Gas Booking Fraud Alert: देश में एलपीजी (LPG) शॉर्टेज से जुड़ी चिंताओं के बीच जहां एक ओर सरकार नागरिकों को पर्याप्त स्टॉक का भरोसा दिला रही है वहीं एलपीजी को लेकर स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं। स्कैमर्स गैस सिलेंडर बुकिंग से जुड़े फर्जी स्पेशल ऑफर (LPG Gas Booking Fraud) के जरिए आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Limited Time Offer के जाल में न फंसें

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि स्कैमर्स लिमिटेड टाइम ऑफर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। सरकार का कहना है कि स्कैमर्स को Limited Time Offer ये तीन वर्ड बहुत पसंद हैं क्योंकि इन तीन शब्दों को देखते ही ग्राहक अपनी तुरंत सोचने और समझने की क्षमता खो देता है। वहीं, एलपीजी जैसी जरूरी सर्विस के साथ इस तरह के ऑफर का लाभ उठाने के लिए कोई भी आसानी से स्कैमर्स की बातों में आ सकता है। केंद्र का कहना है कि एलपीजी से जुड़े फ्रॉड से बचने के लिए आपको कुछ रेड फ्लैग्स पर ध्यान देना जरूरी है।

कैसे करें स्कैम की पहचान

LPG Gas Booking Fraud Alert

LPG Gas Booking Fraud Alert (Photo: X handle/@_DigitalIndia)

स्कैमर आपको खास या चुना हुआ ग्राहक बताकर जल्दी निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकता है। अगर आपको एलपीजी से जुड़ा कोई मैसेज आता है जिसमें आपको बताया जाए कि आप एक चयनित यूजर हैं और आपको रियायती दर पर गैस सिलेंडर मिलेगा तो यह स्कैम हो सकता है।

स्कैमर लिमिटेड स्टॉक का दावा कर सकता है। स्कैमर आपसे कह सकता है कि ऑफर सीमित समय या स्टॉक के लिए ही है, जिससे आप बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर क्लिक कर दें।

कुछ मामलों में देखा जा रहा है कि स्कैमर्स फेक लेटर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ठग नकली अप्रूवल लेटर भेजकर LPG डीलरशिप के नाम पर पैसे मांगते हैं, जिसे बाद में रिफंडेबल फीस बताया जा सकता है।

केंद्र का कहना है कि सभी नागरिकों को जानकारी होनी चाहिए कि सरकारी एजेंसियां और तेल कंपनियां जैसे BPCL, Hindustan Petroleum और Indian Oil Corporation इस तरह के लिमिटेड टाइम लिंक या ऑफर जारी नहीं करती हैं। ये कंपनियां केवल अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म और चैनल के माध्यम से ही सेवाएं प्रदान करती हैं।

इसलिए, किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। हमेशा जानकारी की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोत से ही करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या OTP किसी के साथ साझा न करें।

कहां से मिलेगी आधिकारिक जानकारी

केंद्र की ओर से ऑफिशियल जानकारियों को आप मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, एलपीजी से जुड़े अपडेट्स के लिए mylpg.in पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article