यूटिलिटी

कहीं आपके घर में रखा शहद नकली तो नहीं, खुद ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 20, 2023, 05:43 PM IST

Honey Check Real or Fake: हर घर में किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होने वाला शहद भी अब मिलावटी या फिर नकली मिल रहा है। आम आदमी असली के दाम में अपने घर मिलावटी या नकली शहद लेकर जा रहा है। नकली या फिर मिलावटी शहद खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

Image

Honey Check Real or Fake

Photo : iStock

Honey Check Real or Fake: आज के इस दौर में या तो चीजें नकली मिल रही हैं या फिर उसमें मिलावट की जा रही है। हर घर में किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होने वाला शहद (Honey) भी अब मिलावटी या फिर नकली मिल रहा है। आम आदमी असली के दाम में अपने घर मिलावटी या नकली शहद लेकर जा रहा है। नकली या फिर मिलावटी शहद खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

ऐसे में आम आदमी के लिए बड़ा सवाल ये है कि वह असली शहद की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली शहद की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से करें असली और नकली शहद की पहचान:-

  • शहद की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको अपने अंगूठे पर शहद की एक बूंद लगानी होगी। अगर शहद चिपककर दूर न गिरे तो ये शहद शुद्ध नहीं है।
  • असली शहद की पहचान करने का एक तरीका ये है कि एक गिलास पानी में 1 चम्मच शहद डालें। अगर शहद गिलास के तले में गांठ के रूप में बैठ जाए तो जान लीजिए कि वह शहद शुद्ध है।
  • शहद की पहचान करने का एक तरीका ये भी है कि आपको सबसे पहले 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच सिरका और थोड़ा सा पानी मिलाना होगा। मिलाने के बाद अगर उसमें झाग आ रहा है तो वह शहद शुद्ध नहीं है।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली शहद की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article