Republic Day Parade Tickets Online Booking 2023: हर साल भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाता है। ये दिन 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है। हर साल नई दिल्ली के राजपथ (अब कर्तव्य पथ के रूप में जाना जाता है) में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) होती है। वहीं भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 टिकट बुक (Republic Day Parade Tickets Online Booking 2023) करने के लिए एक ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) लॉन्च किया है, जहां से आप ऑनलाइन टिकट बुक (Online Ticket Book) कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस परेड टिकट की कीमत (Republic Day Parade Tickets Price)20 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए रखी गई है।
Republic Day Parade Tickets Online Booking 2023
गणतंत्र दिवस परेड 2023 के लिए ऑनलाइन टिकट बुक ऐसे करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाएं।
- अगर आप एक रजिस्टर्ड यूजर हैं तो अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी जनरेट करें।
- वहीं अगर आप एक नए यूजर हैं तो अपनी पसर्नल डिटेल जैसे नाम, जन्म तारीख, पता और फोन नंबर भरें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर टिकट बुकिंग पेज खुल जाएगा। इवेंट के प्रकार का चयन करें (एफडीआर-रिपब्लिक डे परेड, रिपब्लिक डे परेड, रिहर्सल-बीटिंग द रिट्रीट, बीटिंग द रिट्रीट - एफडीआर, बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी)।
- अब गणतंत्र दिवस टिकट रेंज को सेलेक्ट करें।
- अब आपको अपनी पसर्नल डिटेल जैसे नाम, जन्म तारीख, पता, फोन नंबर, आईडी कार्ड प्रकार भरें और अपनी एक फोटो अपलोड करें।
- अब टिकट के लिए पेमेंट करें।
- अब आप अपना गणतंत्र दिवस परेड टिकट डाउनलोड करें।
ऑनलाइन बुकिंग के अलावा गणतंत्र दिवस परेड के टिकट केवल चुनिंदा ऑफलाइन काउंटरों पर ही बेचे जाते हैं। प्रगति मैदान (गेट नंबर 1), जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास), सेना भवन (गेट नंबर 2) और संसद भवन स्वागत कार्यालय, (केवल संसद सदस्यों के लिए एक विशेष काउंटर) पर टिकट ऑफलाइन मिल रहे हैं। टिकट 7 जनवरी से 25 जनवरी तक उपलब्ध होंगे।
