Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर अब सिर्फ 3 घंटे में, वंदे भारत में टिकट बुकिंग शुरू, इतना है किराया

Katra to Srinagar vande bharat: इन ट्रेनों के शुरू होने से श्रीनगर और कटरा के बीच आवागमन बेहद सुगम होगा और तीर्थयात्रियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस की आधुनिक सुविधाएं और तेज रफ्तार इसे यात्रा का एक नया अनुभव बनाएंगी। यहां हम ट्रेन की टाइमिंग और अन्य जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Katra to Srinagar vande bharat: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। अब कटरा से श्रीनगर के बीच तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है। IRCTC पोर्टल पर इस रूट की टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें-ट्रेन संख्या 26404/26403 और 26401/26402 श्रीनगर-कटरा-श्रीनगर मार्ग पर चलेंगी, जिनका एकमात्र मध्यवर्ती ठहराव बनिहाल होगा। चलिए जानते हैं इस यात्रा के लिए आपको कितना किराया देना होगा और कितनी देर में आप सफर पूरा कर सकेंगे।

कटरा से श्रीनगर के बीच तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है।

कटरा से श्रीनगर के बीच तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है।

सिर्फ तीन घंटे का सफर

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और सुबह 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस बीच ट्रेन एक स्टॉप (बनिहाल स्टेशन) पर लेगी। इस स्टेशन पर वंदे भारत 9:58 बजे रुककर 2 मिनट में आगे बढ़ेगी। यानी कुल सफर में महज 3 घंटे का समय लगेगा। वापसी की बात करें तो यही ट्रेन श्रीनगर से 14:00 बजे निकलेगी और बनिहाल पहुंच (15:10 बजे) से होते हुए 16:58 बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का किराया एसी चेयर कार (CC) किराया 715 रुपये है, एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया 1320 रुपये है।

End of Feed