महीनों से बंद पड़ा गीजर कहीं खराब तो नहीं? इस्तेमाल करते समय इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

सर्दियों के मौसम में गीजर हर घर की बड़ी जरूरत है। अब ठंड का एहसास होने लगा है और घरों में गीजर का भी इस्तेमाल शुरू हो गया है। अगर आप भी महीनों से बंद पड़े गीजर को फिर से शुरू करने जा रहे हैं तो आपको कुछ संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। सुबह नहाने से लेकर घर के दूसरे कामों तक, गर्म पानी की जरूरत हर दिन पड़ती है। ऐसे में अगर अचानक गीजर खराब हो जाए, तो काफी परेशानी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गीजर पूरी तरह खराब होने से पहले कुछ संकेत देने लगता है? पानी के रंग में बदलाव, अजीब आवाज और पानी गर्म होने में ज्यादा समय लगना ऐसी ही कुछ समस्याएं हैं। अगर आप इन संकेतों को समय रहते पहचान लेते हैं, तो बड़ी खराबी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं गीजर में होने वाली ऐसी 5 परेशानियों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Geyser Tips and Tricks

बंद पड़े गीजर को दोबारा चालू करने से पहले आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।

गीजर के आसपास बार-बार पानी दिखाई देना

अगर आपके गीजर के नीचे या आसपास बार-बार पानी जमा हो रहा है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। यह गीजर की टंकी में लीकेज होने का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से टंकी के अंदर जंग लग सकती है। इससे टंकी कमजोर हो जाती है और उसमें छोटे छेद या दरारें पड़ सकती हैं।

End of Feed