IRCTC की वेबसाइट, ऐप और RailOne सब फेल! दिवाली के लिए टिकट नहीं, यात्री बोले- आम आदमी का नंबर कब आएगा?

Diwali Train Ticket Booking Date and Time:यही हाल रेलवे के नए RailOne ऐप पर भी देखने को मिल रहा है। कई लोग लगातार लॉगिन और पेमेंट की कोशिश करते हैं, लेकिन टिकट बुक होने से पहले ही सीटें खत्म हो जाती हैं।

दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट बुक करना इस बार भी किसी जंग से कम नहीं है। रेलवे लगातार दावा करता रहा है कि IRCTC की वेबसाइट पहले के मुकाबले तेज हुई है और टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ाई गई है, लेकिन जमीनी हकीकत का इससे कोई रिश्ता-नाता नहीं है। पिछले तीन दिनों से 5, 6 और 7 नवंबर की यात्रा के लिए टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे लोगों को बार-बार निराशा हाथ लग रही है।

DIWALI TRAIN TICKET BOOKING

'क्या एजेंट और दलाल सारे टिकट ले जाते हैं?'

वेबसाइट से लेकर ऐप तक, हर जगह परेशानी

यात्रियों की शिकायत है कि जैसे ही टिकट बुकिंग का समय सुबह 8 बजे शुरू होता है, IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भारी लोड का एरर दिखाई देने लगता है। यही हाल रेलवे के नए RailOne ऐप पर भी देखने को मिल रहा है। कई लोग लगातार लॉगिन और पेमेंट की कोशिश करते हैं, लेकिन टिकट बुक होने से पहले ही सीटें खत्म हो जाती हैं।

End of Feed