IRCTC Trains Cancelled List, Jan 16: कोहरे के चलते रेलवे ने आज 304 से ज्यादा ट्रेनों को किया कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल समेत पूरी लिस्ट देखें यहां

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 16, 2023, 12:04 PM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 16 January 2023: रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है और इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी वेबसाइट से हासिल करते रहें।

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 16 January 2023: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में नए साल के 16वें दिन सोमवार (Monday) सुबह भी बहुत घना कोहरा (Heavy Fog) छाया रहा। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है और इसी वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को कैंसिल करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं और ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही ये जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन कैंसिल (Cancel) या डायवर्ट (Divert) या रिशेड्यूल (Reschedule) तो नहीं की गई है?

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 16

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 16

ये जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे की ओर से शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से भी देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 304 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 33 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है और इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी वेबसाइट से हासिल करते रहें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है। नीचे हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

आप ऐसे चेक करें कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट:-

  1. सबसे पहले आपको enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाना होगा।
  2. आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां आपको क्लिक करना होगा।
  3. इसे क्लिक करते ही आपके पास कई सारे ऑप्शन आएंगे, जिनमें से एक कैंसिल की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का ऑप्शन भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  4. ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण या आंशिक ऑप्शन को चुनें और इन पर क्लिक करें। साथ ही तारीख भी जरूर चेक कर लें कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं।
  5. इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।

बता दें कि भारतीय रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी रेलवे की वेबसाइट से प्राप्त करते रहें।

End Article
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखं...

End of Feed