IRCTC New Facilities: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी...मात्र 50 रुपये में मिल रही है ये सुविधा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 17, 2023, 08:44 AM IST

IRCTC New Facilities: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ट्रेन रद्द होने या लेट लतीफ होने पर आपको प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा। मात्र 48 रुपये में आप रिटायरिंग रूम बुक कर सकेंगे। आपको बता दें ये रूम किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। यहां आप देख सकते हैं कि, रियाटरिंग रूम कैसे बुक किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा।
  • ट्रेन रद्द होने पर प्लेटफॉर्म पर नहीं करना होगा इंतजार।
  • सिर्फ 48 रुपये में उठा सकेंगे इस सुविधा का लाभ।

IRCTC New Facilities, IRCTC Retiring Room: नये साल पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है जो अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं। अब ट्रेन लेट होने पर या रद्द होने पर आपको स्टेशन पर खड़े होकर या बैठकर रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। आप मात्र 50 रुपये में लग्जरी रूम (Luxury Room) बुक कर सकते हैं। जी हां आप यह सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन आपको बता दें हाल ही में आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी (IRCTC Retiring Room Booking) दी है। हालांकि इसका फायदा केवल वही यात्री उठा सकेंगे, जिन्होंने पहले से ट्रेन की टिकट की बुकिंग करवाई होगी। इसके लिए आपको पीएनआर नंबर दिखाना होगा।

Inidan Railway Retiring Room

आईआरसीटीसी मात्र 50 रुपये में दे रहा है ये सुविधा

सर्दियों के मौसम में अक्सर घने कोहरे व शीतलहर के चलते ट्रेन रद्द कर दी जाती है या फिर लेट लतीफ होती है। कई बार ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर पूरी रात निकालनी पड़ती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम बनाए गए हैं, जहां आप कम से कम 3 घंटे से लेकर 48 घंटे तक प्रतीक्षा कर सकते हैं, इसके लिए आपको एक छोटे शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि रेलवे स्टेशन पर आप रिटायरिंग रूम कैसे बुक कर सकते हैं और इसके लिए नियम व शर्तें क्या हैं।

End of Feed