नया इंडक्शन चूल्हा खरीदने जा रहे हैं? रुकिए! कहीं आपके पैसे बर्बाद न हो जाएं, पहले जान लें ये 7 बातें

Induction Cooktop Buying Guide: अगर आप भी एक नया इंडक्शन चूल्हा खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। बाजार में अलग-अलग कंपनियों और फीचर्स वाले कई मॉडल उपलब्ध हैं, इसलिए इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

Induction Cooktop Buying Guide: गैस की किल्लत और सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हा ही एक बढ़िया विकल्प के रूप में नजर आ रहा है। यही वजह है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों के दाम भी बढ़ गए हैं। अगर आप भी एक नया इंडक्शन चूल्हा खरीदने का मन बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको इंडक्शन चूल्हा खरीदने को लेकर इन जरूरी बातों की ही जानकारी दे रहे हैं-

Induction Cooktop Buying Guide

इंडक्शन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)

पावर और वॉटेज

इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय उसकी पावर सबसे अहम चीज होती है। आमतौर पर 1200 से 2000 वॉट तक के इंडक्शन कुकटॉप बाजार में मिलते हैं। ज्यादा वॉटेज वाला इंडक्शन खाना जल्दी पकाता है, लेकिन इससे बिजली की खपत भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसलिए यह आपको तय करना होगा कि आपकी जरूरत खाने पकाने में समय की बचत करना है या बिजली की खपत कम रखना है।

End of Feed