IndiGo Sale: इंडिगो लेकर आई जोरदार ऑफर, हवाई सफर पर 18 फीसदी की छूट, जानें कैसे बुक करें टिकट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 5, 2024, 01:13 PM IST

IndiGo Anniversary Day Sale: इस घरेलू एयरलाइन ने अपनी फ्लाइट टिकट पर 18 फीसदी तक की छूट की घोषणा की है। यह ऑफर अगले चार दिन तक वैलिड रहेगा।

IndiGo Anniversary Day Sale: अपनी 18वीं एनिवर्सरी पर इंडिगो एयरलाइन यात्रियों के लिए जोरदार ऑफर लेकर आई है। इस घरेलू एयरलाइन ने अपनी फ्लाइट टिकट पर 18 फीसदी तक की छूट की घोषणा की है। यह ऑफर अगले चार दिन तक वैलिड रहेगा। इसके अलावा इंडिगो नवंबर के मध्य में चुनिंदा उड़ानों में ‘बिजनेस क्लास’ सीट की सुविधा पेश करेगी।

IndiGo Anniversary Day Sale

इंडिगो एनिवर्सरी डे सेल: नियम और शर्तें

इंडिगो एयरलाइन चलाने वाली इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने इस ऑफर का ऐलान तब किया है, जब जून की तिमाही में कंपनी के नतीजे कुछ खास नहीं रहे हैं। कंपनी के नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल आधार पर 12 फीसदी की की गिरावट आई है और यह 2,729 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed