Indian Railways: यूपी, बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, कन्फर्म सीट के लिए नहीं होगी मारा-मारी

Indian Railways Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को कन्फर्म सीट मुहैया कराने के उद्देश्य ने भारतीय रेल एक के बाद एक कई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने बिहार के बरौनी से मुंबई सेंट्रल के बीच और समस्तीपुर से अहमदाबाद के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यात्रियों के लिए दो और समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान
  • समस्तीपुर से अहमदाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
  • बरौनी और मुंबई सेंट्रल के बीच भी चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railways Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में आम दिनों के मुकाबले यात्रियों की ज्यादा संख्या देखने को मिलती है। यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की वजह से ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेल कई समर स्पेशल ट्रेनें चला रही है। इसी कड़ी में बिहार के बरौनी और मुंबई सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही बिहार के समस्तीपुर से गुजरात के अहमदाबाद के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

indian railways, summer special trains, special trains, bihar

भारतीय रेल ने यूपी और बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है

किस रूट से चलाई जाएंगी समर स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने इन दोनों स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं। रेलवे के मुताबिक बरौनी और मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, कोटा रूट से चलाई जाएगी तो वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल रूट से चलाई जाएगी।

End of Feed