IRCTC Super App: सुपर ऐप लॉन्च की तैयारी में भारतीय रेलवे, एक ही जगह टिकट बुकिंग और ट्रेनों की ट्रैकिंग समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Indian Railways Super App: भारतीय रेलवे दिसंबर तक सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस ऐप के जरिये टिकट बुकिंग और ट्रेनों की ट्रैकिंग समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।

Indian Railways Super App: भारतीय रेलवे दिसंबर के अंत तक अपना सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सेवा होगी। इस प्लान से अवगत अधिकारियों ने कहा कि सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा विकसित किया जा रहा यह मोबाइल ऐप भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ एकीकृत होगा। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि IRCTC सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) और ट्रेन टिकट खरीदने वाले यात्रियों के बीच इंटरफेस के रूप में काम करना जारी रखेगा। प्लांड सुपर ऐप और IRCTC के बीच एकीकरण का काम चल रहा है।

IRCTC Super App, Railway One Stop Service, Railway Super App

IRCTC की जगह रेलवे लॉन्च करने जा रहा है नया ऐप

ईटी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि यह ऐप यात्री और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने और ट्रेन की स्थिति जानने समेत कई सेवाएं प्रदान करेगा। भारतीय रेलवे के यात्री वर्तमान में यात्री सेवाओं के लिए कई आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का उपयोग करते हैं। इनमें IRCTC रेल कनेक्ट (ट्रेन टिकट बुकिंग, मॉडिफिकेशन और कैंसिलेशन), IRCTC ई-कैटरिंग फ़ूड ऑन ट्रैक (ट्रेन की सीटों पर भोजन पहुंचाना), रेल मदद (शिकायतों और सुझावों के लिए), UTS (अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुकिंग) और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (ट्रेन की स्थिति) शामिल हैं।

End of Feed