कंफर्म टिकट के बाद खुद की गलती से छूट गई ट्रेन, तो भी मिलेगा रिफंड, जानें रेलवे का नियम

अगर ट्रेन छूट गई है और टिकट का चार्ट तैयार हो चुका है, तो सामान्य तरीके से टिकट रद्द नहीं किया जा सकता। ऐसे में यात्री को टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) भरनी होती है। रेलवे आवेदन की जांच करता है सब कुछ सही होने पर रिफंड दिया जाता है।

Indian Railways Ticket Refund Rules: भारत में ट्रेन सफर करने का सबसे बड़ा और सस्ता साधन है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सहूलियत के लिए कई तरह की सुविधाएं देता है। इन्हीं में से एक है टिकट रिफंड की सुविधा। कई बार ट्रैफिक जाम, खराब मौसम या किसी अचानक आई परेशानी की वजह से यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते और उनकी ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में अधिकांश लोगों को लगता है कि टिकट का पूरा पैसा डूब गया, लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं होता। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में ट्रेन छूटने के बाद भी टिकट का रिफंड मिल सकता है।

Indian Train (8)

खुद की गलती की वजह से ट्रेन छूट जानें पर भी आपको रिफंड मिल सकता है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप ट्रेन से बहुत अधिक सफर करते हैं तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। हम आपको उस प्रॉसेस को बताने जा रहे हैं जिससे आप अगर खुद की गलती से भी ट्रेन मिस कर देते हैं तो भी आपको टिकट में खर्च हुआ पैसा वापस यानी रिफंड हो जाएगा।

End of Feed