Indian Railway: रेलवे का सेफ्टी को लेकर मेगा प्लान, अगले 5 साल में 44,000 किलोमीटर ट्रैक पर लगेगा कवच सिस्टम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2024, 05:03 PM IST

Indian Railway: रेलवे मौजूदा समय में दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर कवच सिस्टम लगाने को लेकर काम चल रहा है। कवच एक ऑटोमेटिक सुरक्षा सिस्टम है। यह एक ट्रैक पर मौजूद ट्रेनों को किसी भी दुर्घटना से बचाता है। अगले पांच साल में इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना है।

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने ट्रेन हादसों को रोकने के लिए चरणबद्ध तरीके से कवच सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। अगले पांच वर्षों में 44,000 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर इसे लगाया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि रेल मंत्रालय की ओर से कैबिनेट सचिव को हाल ही में दी गई सूचना में कहा गया कि भारतीय रेलवे कवच सुरक्षा सिस्टम को अगले पांच वर्षों में 44,000 किलोमीटर के ट्रैक पर लगाएगी।

indian railways

क्या है कवच

कवच एक ऑटोमेटिक सुरक्षा सिस्टम है। यह एक ट्रैक पर मौजूद ट्रेनों को किसी भी दुर्घटना से बचाता है। रेलवे मौजूदा समय में दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर कवच सिस्टम लगाने को लेकर काम चल रहा है। अतिरिक्त 6,000 किलोमीटर ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाने के लिए टेंडर इस साल के अंत तक निकाला जा सकता है।

End of Feed