Discount on railway tickets: अगर आप भी ट्रेन (Train) से सफर करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, अगर आप RailOne मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुक करते हैं तो आपको 3% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
कब तक मिलेगा डिस्काउंट

Discount on Unreserved Train Tickets (Photo: iStock)
हालांकि, भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से यह सुविधा 6 महीने के लिए ही पेश की गई है, जो कि 14 जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में RailOne मोबाइल ऐप से अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुक करने पर डिस्काउंट का लाभ केवल 14 जुलाई 2026 तक ही लिया जा सकेगा। यह डिस्काउंट UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल पेमेंट माध्यमों पर उपलब्ध होगा। रेलवे के अनुसार, R-वॉलेट के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए मौजूदा 3% बोनस कैशबैक की व्यवस्था बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।
RailOne App क्या है
RailOne ऐप को एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में डेवलप किया गया है। इस ऐप पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक ही जगह कई सुविधाएं मिलती हैं। इस ऐप के जरिए न केवल अनारक्षित टिकट, बल्कि आरक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट भी आसानी से बुक किए जा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि यह ऐप कई अन्य सेवाओं को भी इंटीग्रेट करता है जैसे IRCTC Rail Connect, NTES (ट्रेन स्टेटस), UTS मोबाइल, Rail Madad और ट्रेन में फूड ऑर्डर करने की सुविधा। इससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
RailOne ऐप के फीचर्स
RailOne App यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं देता है, जिससे उनकी यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक बन जाती है। इस ऐप के जरिए यात्री लाइव ट्रेन स्टेटस और देरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही PNR स्टेटस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, कोच पोजीशन और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी भी तुरंत मिल जाती है। यात्री टिकट कैंसिलेशन और रिफंड स्टेटस भी इसी ऐप में देख सकते हैं। इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान सीट पर खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी उपलब्ध है। अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो यात्री ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं और फीडबैक भी दे सकते हैं, जिससे सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- लाइव ट्रेन स्टेटस और देरी की जानकारी
- PNR स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा
- कोच पोजीशन और प्लेटफॉर्म जानकारी
- टिकट कैंसिलेशन और रिफंड स्टेटस
- सीट पर खाना ऑर्डर करने की सुविधा
- शिकायत और फीडबैक दर्ज करने की सुविधा
क्यों दिया जा रहा है डिस्काउंट
भारतीय रेलवे का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना और कागज रहित (Paperless) सिस्टम को मजबूत करना है। यही कारण है कि यात्रियों को ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने पर प्रोत्साहन (Incentive) दिया जा रहा है।
