Storm X Fuel: इंडियन ऑयल ने शुरू किया स्टॉर्म-एक्स फ्यूल का प्रोडक्शन, इन कारों में होता है इस्तेमाल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 14, 2024, 02:48 PM IST

Storm X Fuel: आईओसी एफ1 रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले ईंधन का उत्पादन करने वाली पहली भारतीय कंपनी और वैश्विक स्तर पर चुनिंदा कंपनियों में एक बन गई है। कंपनी ने बयान में कहा कि ओडिशा के पारादीप में उसकी रिफाइनरी ने स्टॉर्म-एक्स का उत्पादन शुरू कर दिया है।

Storm X Fuel: भारत की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने एड्रेनालाइन-पंपिंग मोटर रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले ईंधन का उत्पादन शुरू किया है और इसकी पहली खेप भेज दी है। कंपनी ने बयान में कहा कि ओडिशा के पारादीप में उसकी रिफाइनरी ने स्टॉर्म-एक्स का उत्पादन शुरू कर दिया है।

Indian Oil Corporation, IOC, Who is new chairman of IOC

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नए चेयरमैन की तलाश

रेसिंग कारों के लिए फ्यूल

यह हाई-ऑक्टेन पेट्रोल विशेष रूप से रेसिंग कारों के लिए तैयार किया गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के निदेशक (मार्केटिंग) वी सतीश कुमार ने शनिवार को एक कार्यक्रम में स्टॉर्म-एक्स की पहली खेप को रवाना किया।

End of Feed