PM Kisan 17th Installment: अगर खाते में नहीं आया पीएम किसान का पैसा, तो किसान यहां कर सकते हैं शिकायत

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 11, 2024, 10:12 AM IST

PM Kisan 17th Installment: अब किसानों के खाते में पीएम किसान की 2000 रुपये की किस्त आएगी। केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये की डालती है। अगर पैसा नहीं मिलता है, तो किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

PM Kisan 17th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने संबंधित फाइल पर साइन किया था। अब किसानों के खाते में पीएम किसान की 2000 रुपये की किस्त आएगी। केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये की डालती है। ये पैसा सीधा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। अगर पीएम किसान की 17वीं किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं आता है, तो आप इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

PM Kisan 17th Installment

बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें और फिर आखिर में फिर 'बेनेफिशियरी स्टेटस' टैब पर क्लिक करें। पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से किसान संपर्क कर सकते हैं।

End of Feed