Banking Complain: बैंक में कर्मचारी नहीं सुन रहे हैं आपकी बात, तो यहां करें तुरंत शिकायत

Banking Complain: ग्राहकों को इस तरह की परेशानी का सामना जानकारी के अभाव की वजह से करना पड़ता है। क्योंकि बेहद कम ही ग्राहकों को पता होता है कि उनके पास क्या क्या अधिकार हैं। बैंक के ग्राहक अपनी शिकायत ग्रीवेंस रिड्रेसल नंबर पर भी आसानी से दर्ज करा सकते हैं।

Banking Complain: आप किसी काम के लिए बैंक में जाते हैं, लेकिन वहां मौजूद अधिकारी आपके काम को लेकर आनाकानी करने लगते हैं। आप लगातार कोशिश करते हैं कि किसी भी तरह आपका काम पूरा हो जाए लेकिन ऐसा नहीं होता है। थक कर आप वापस घर लौट आते हैं। इस स्थिति में आप समझ नहीं पाते हैं कि बैंक के अधिकारी को लेकर कहां शिकायत करें। अगर आपके साथ भी बैंक में अधिकारी इस तरह का व्यवहार करता है, तो आप इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। रिजर्व बैंक की ओर से ग्राहकों को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं।

Bank Complaint

दर्ज करवा सकते हैं शिकायत

दरअसल, ग्राहकों को इस तरह की परेशानी का सामना जानकारी के अभाव की वजह से करना पड़ता है। क्योंकि बेहद कम ही ग्राहकों को पता होता है कि उनके पास क्या क्या अधिकार हैं। ग्राहक शिकायत कर संबंधित अधिकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं। ग्राहक किसी भी बैंक के कर्मचारी के संबंध में बैंकिंग लोकपाल से सीधे शिकायत कर सकते हैं। अगर कोई अधिकारी बैंकिंग समय में आपके काम को टालता है, तो सबसे पहले आप बैंक मैनेजर या फिर नोडल ऑफिसर के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

End of Feed