ICICI Bank Mobile App Glitch: एप यूजर्स परेशान, बोले- दूसरों की दिख रही डिटेल्स

ICICI बैंक का मोबाइल ऐप iMobile हाल ही में एक ग्लिच का शिकार हो गया। इस ग्लिच की वजह से यूजर्स को बैंक के अन्य कस्टमर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल्स दिखने लगी। इस बात की जानकारी खुद बैंक यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दी है। जहां एक तरफ कुछ यूजर्स को बैंक के अन्य कस्टमर्स के क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स दिखाई देने लगी, वहीं कुछ यूजर्स को अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी ही नहीं दिख रही थी। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ICICI Bank Mobile App Glitch: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर ICICI बैंक चर्चा का विषय बन गया। दरअसल हुआ यूं कि बैंक का मोबाइल ऐप ‘iMobile’, ग्लिच का शिकार हो गया। इस ग्लिच की वजह से ऐप यूजर्स को बैंक के अन्य कस्टमर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी दिखाई देने लगी। इस बात की जानकारी यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। कस्टमर्स का कहना है कि उन्हें क्रेडिट कार्ड नंबर, CVV और एक्सपायरी डेट जैसी सभी जानकारी उनके मोबाइल ऐप पर दिखाई देने लगी। दूसरी तरफ कुछ कस्टमर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें उनके अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी ही देखने को नहीं मिल रही थी।

ICICI bank iMobile APP

ICICI बैंक का मोबाइल ऐप हुआ ग्लिच का शिकार

न करें गलत इस्तेमाल

इस ग्लिच का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि कोई भी व्यक्ति किसी कस्टमर की क्रेडिट कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल कर सकता है। जैसा कि हमने बताया कि कुछ कस्टमर्स ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें अन्य कस्टमर्स के क्रेडिट कार्ड नंबर से लेकर एक्सपायरी डेट और CVV तक सबकुछ दिखाई दे रहा था। इन सभी डिटेल्स का इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड से बहुत ही आसानी से पेमेंट की जा सकती है। अगर आप भी iMobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं और अन्य कस्टमर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी देख पा रहे हैं तो इस जानकारी का गलत इस्तेमाल न करें और इस बारे में बैंक को सूचना जरूर दें।

End of Feed