अब नहीं भूलेंग बिजली बिल और LIC का पेमेंट, UPI ऑटोपे से ऐसे हो जाएगा भुगतान

डिजिटल के इस दौर में लोग जमकर यूपीआई के जरिए लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे में ऑटोपे की सर्विस भुगतान की प्रक्रिया को और आसान बनाएगी। इसके जरिए ग्राहक अपने बैंक अकाउंट से जुड़े यूपीआई एप्लिकेशन पर ऑटो डेबिट ऑप्शन को चुन सकते हैं। इस सर्विस को चुनने के बाद बिल या प्रीमियम का पेमेंट आसानी से समय पर हो जाएगा।

बिजली बिल से लेकर इंश्योरेंस प्रीमियम और LIC की आपकी किस्त अब मिस नहीं होगी। क्योंकि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए आटोपे सिर्विस की शुरुआत हो गई है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ऑटो पे सर्विस को लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहक अपने बैंक अकाउंट से जुड़े यूपीआई एप्लिकेशन पर ऑटो डेबिट ऑप्शन को चुन सकते हैं। इस सर्विस को चुनने के बाद बिल या प्रीमियम का पेमेंट आसानी से समय पर हो जाएगा।

UPI Payments, UPI Auto Pay, upi news, UPI Auto Pay Process, यूपीआई ऑटो पे,

जमकर हो रहा यूपीआई के जरिए लेन-देन

डिजिटल के इस दौर में लोग जमकर यूपीआई के जरिए लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे में ऑटोपे सर्विस भुगतान की प्रक्रिया को और आसान बनाएगी। जून 2023 में जारी RBI ने अपनी बुलेटिन में बताया था कि UPI ऑटोपे सर्विस के इस्तेमाल से सफल ट्रांजेक्शन में साल-दर-साल आधार पर 143 फीसदी का उछाल देखने को मिला। हाल ही में रेजरपे ने NPCI के मदद से क्यूआर पर यूपीआई ऑटोपे सर्विस लॉन्च की।

End of Feed