यूटिलिटी

Aadhaar Card अपडेट करें या नहीं? UIDAI ने दूर किया कंफ्यूजन

UIDAI की आधिकारिक एक्स पोस्ट में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि उन्हें अपना आधार अपडेट करवा लेना चाहिए ताकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी सटीक रहे और सेवाओं में किसी तरह की रुकावट न आए।

Image

aadhaar अपडेट करवाना चाहिए या नहीं (Photo: X handle/@UIDAI)

Aadhaar Card Update: भारतीय ग्राहकों के लिए आधार कार्ड उनकी पहचान को सत्यापित करने वाला जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल बहुत से लोग कर रहे हैं लेकिन इसे अपडेट करने को लेकर अक्सर कंफ्यूज भी रहते हैं। अधिकतर लोग आधार कार्ड बनवाने के बाद इसे लेकर निश्चिंत हो जाते हैं और जानकारियों को अपडेट करवाने पर भी ध्यान नहीं देते। लेकिन अब Unique Identification Authority of India ने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि आधार अपडेट करना केवल एक फॉर्मेलिटी नहीं है। आइए जानते हैं कि आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है और इससे आपको क्या‑क्या फायदे मिलते हैं।

आधार कार्ड अपडेट

बहुत से लोगों को लगता है कि आधार को अपडेट करना जरूरी नहीं है, खासकर तब जब डॉक्युमेंट में बड़ी पहचान बदलने वाली जानकारी न हो। लेकिन यह सोच पूरी तरह सही नहीं है। अपडेटेड जानकारी न होने पर कई सेवाओं में समस्या आ सकती है।

यूआईडीएआई के अनुसार, आधार अपडेट करने से व्यक्ति की पहचान सत्यापन और ऑथेंटिकेशन प्रक्रियाएं और भी आसान हो जाती हैं। जब आधार कार्ड धारक का आधार बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी के साथ अपडेट रहता है तो आधार कार्ड धारक को कई सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलता है।

आधार अपडेट के फायदे

आसान पहचान सत्यापन

आधार अपडेटेड रहता है तो यह identity verification के दौरान जल्दी और सही तरीके से मान्यता प्राप्त की जा सकती है। चाहे बैंकिंग सेवाएं हों या सरकारी योजनाओं के लिए एंट्री हो, पहचान तुरंत सत्यापित होती है।

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच

अपडेटेड आधार के साथ बैंक खाता खोलने, ऋण (loan) लेने, KYC पूरा करने और एडवांस वित्तीय सेवाओं तक जल्दी एक्सेस पाया जा सकता है। पुराने या गलत आधार डिटेल्स की वजह से कई प्रक्रियाएं लटक सकती हैं।

सरकारी योजनाओं का लाभ

आधार अपडेट स्वीकृत होने पर आधार कार्ड धारक विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे सब्सिडी, पेंशन, छात्रवृत्ति, मुफ्त इलाज योजनाओं आदि का लाभ आसानी से ले सकते हैं।

सेवाओं का ऑनलाइन इस्तेमाल

अपडेटेड आधार से डिजिटल प्लेटफॉर्म में login, डिजिटली साइन करना और एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना आसान होता है। कई मोबाइल एप्लिकेशन आधार आधारित authentication को जरूरी मानते हैं।

आधार अपडेट कैसे करें?

आधार अपडेट करने के लिए आप दो आसान तरीकों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला, आप अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। दूसरा, आप Aadhaar App के जरिए अपने मोबाइल पर लॉग-इन कर भी आधार की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article