Update Aadhaar: कब तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं अपना आधार, जान लीजिए डेडलाइन

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 24, 2024, 04:25 PM IST

How to Update Aadhaar Free: UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके। आप आसानी से अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

How to Update Aadhaar Free: अगर आपको भी अपने आधार में किसी भी तरह की डिटेल्स अपडेट करवानी है, तो जल्द से जल्द करवा लीजिए। क्योंकि मुफ्त में आधार अपडेट करने की सेवा अब जल्द ही बंद होने वाली है। इसके बाद से आधार को अपडेट कराने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके।

Free Aadhaar Update Deadline

क्या है डेडलाइन

फ्री में आधार को अपडेट करवाने की डेडलाइन 14 जून 2024 है। पहले यह डेडलाइन 14 मार्च थी फिर UADAI ने इसे बढ़ाकर 14 जून कर दिया। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है।

End of Feed