NPS Details: SBI योनो ऐप से कैसे खोलें NPS अकाउंट, जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसस

NPS Details: यह एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है। इसकी शुरुआत जनवरी 2004 में हुई थी। पहले इस स्कीम में सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही निवेश कर सकते हैं। लेकिन साल 2009 में इसे सभी के लिए ओपन कर दिया गया। एनपीएस में निवेश करने वालों को टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है।

NPS Details: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोग अपने भविष्य के लिए अलग-अलग स्कीम्स में निवेश करते हैं। इनमें से एक पॉपुलर स्कीम है नेशनल पेंशन स्कीम। यह एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है। इसकी शुरुआत जनवरी 2004 में हुई थी। पहले इस स्कीम में सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही निवेश कर सकते हैं। लेकिन साल 2009 में इसे सभी के लिए ओपन कर दिया गया। NPS में 1,000 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, इसे आप 70 साल की उम्र तक चला सकते हैं।

National Pension System

टैक्स डिडक्शन

एनपीएस में निवेश करने वालों को टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। आप इस स्कीम में निवेश कर सालाना 50,000 रुपये तक का अतिरिक्त टैक्स छूट का लाभ पा सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है। वो इस स्कीम में निवेश कर सकता है। आप किसी भी बैंक में एनपीएस अकाउंट खुलवा सकते हैं और मैच्योरिटी के बाद निवेशक NPS से 60 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। 40 फीसदी रकम का इस्तेमाल पेंशन खरीदने के लिए किया जाता है।

End of Feed