LPG कनेक्शन से ऐसे लिंक करें अपना Aadhaar, तभी मिलेगी सब्सिडी, जानें पूरा प्रोसेस

Link your Aadhaar with LPG Connection: सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है। सब्सिडी लेने के लिए लाभार्थी को आधार नंबर एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। आप इस काम को ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

Link your Aadhaar with LPG Connection: सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान करती है। लेकिन इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आधार नंबर उसके एलपीजी कनेक्शन से लिंक होना जरूरी है। इसलिए अक्सर डिस्ट्रब्यूटर्स के दफ्तरों के बाहर एसपीजी कनेक्शन से लिंक कराने के लिए लोगों की कतार देखने को मिल जाती है। लेकिन अब एलपीजी कनेक्शन से आधार लिंक घर बैठे ही हो जाएगा। वितरकों पर दबाव कम करने के लिए डिलीवरीमैन अब सिलेंडर की डिलीवरी करते समय ग्राहकों के दरवाजे पर ही बायोमेट्रिक डिवाइस से आधार डिटेल्स को वेरिफाई करेंगे।

LPG Aadhaar Link

बायोमेट्रिक डिवाइस

लगभग 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत डिलीवरी कर्मियों को बायोमेट्रिक डिवाइस प्रदान किए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बात की पुष्टि की है कि घरेलू उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन उनके द्वारा पहले ही जमा किए गए आधार डिटेल्स को वेरिफाई करने के लिए किया जा रहा है।

End of Feed