Fixed Deposit: जब भी सुरक्षित तरीके से बेहतर कमाई करने का विचार मन में आता है तो सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना ही याद आती है। देश में मौजूद विभिन्न FD योजनाओं पर फिलहाल जबरदस्त ब्याज भी मिल रहा है जिस वजह से लोग फिलहाल जमकर FD योजनाओं में इन्वेस्ट कर रहे हैं। अक्सर पत्नी के नाम पर FD करवाके कई लोग टैक्स में छूट भी प्राप्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पत्नी के नाम पर FD खुलवाने कि बजाय अगर आप मां के नाम पर FD खुलवाते हैं तो आपको कई बेनेफिट्स मिल सकते हैं। यहां तक कि अपने मां के नाम पर FD खुलवाकर आप बेहतर रिटर्न्स भी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं कुछ बेनेफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
पत्नी के नाम करवाई FD तो सिर्फ टैक्स बचेगा
कमा सकते हैं ज्यादा ब्याज
हालांकि पत्नी के नाम पर FD करवाने से आप टैक्स बचा सकते हैं, लेकिन आपको ब्याज उतना ही मिलेगा। लेकिन अगर आप अपनी मां के नाम पर FD करवाते हैं तो आप अधिक ब्याज कमा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ऐसा सिर्फ तब हो सकता है जब आपकी मां की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो। वरिष्ठ नागरिकों को FD पर सामान्य लोगों के मुकाबले अधिक ब्याज मिलता है। साथ ही अगर आपकी मां की उम्र 80 वर्ष या इससे अधिक है तो वो सुपर सीनियर सिटिजन कैटेगरी के तहत 0.80% तक का अतिरिक्त ब्याज कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AutoExpo 2025: Bharat Mobility Expo 2025 में लॉन्च होंगी ये 10 कारें, क्या आपकी फेवरेट भी है लिस्ट में शामिल
TDS में भी मिलेगी छूट
अगर आपकी मां की उम्र 60 वर्ष से अधिक है तो उनके नाम पर FD करवाकर आप TDS में छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य FD पर TDS की कटौती की जाती है। अगर आपकी FD का ब्याज 40,000 रुपये सालाना से अधिक है तो 10% की दर से TDS की कटौती की जाती है। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों की FD में आपको TDS पर छूट मिलती है।
