SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: कुछ दिनों पहले ही भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ‘हर घर लखपति’ योजना की शुरुआत की है। यह एक रेकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना है जिसमें छोटी-छोटी रकम जमा करके आप एक लाख रुपये या इससे ज्यादा भी इकट्ठा कर सकते हैं। SBI की हर घर लखपति योजना में सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज ऑफर किया जाएगा। इस योजना में आप 3 साल से 10 साल तक के समय के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज हम आपको इस योजना के पात्रता संबंधित नियमों और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
हर घर लखपति में इतना मिलेगा ब्याज
SBI की हर घर लखपति योजना में 3 और 4 साल के लिए इन्वेस्ट करने पर सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% सालाना ब्याज मिलेगा। साथ ही अगर आप इस योजना में 5 साल से 10 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% सालाना जितना ब्याज मिलेगा। आप अपनी इच्छा के अनुसार एक निश्चित समय के लिए SBI की इस RD योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
हर घर लखपति योजना की पात्रता
SBI की हर घर लखपति योजना में कोई भी भारतीय नागरिक इन्वेस्ट कर सकता है। इस योजना में अकेले के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। माता पिता या अभिभावक चाहें तो बच्चे के नाम पर भी इस योजना में अकाउंट खुलवा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखना होगा कि बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक होनी चाहिए और बच्चा अपना हस्ताक्षर यानी साइन करने में सक्षम होना चाहिए।
इस बात का रखें ध्यान
इससे पहले कि आप SBI की इस RD योजना में इन्वेस्ट करें, आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इन्हीं जरूरी बातों में से एक टैक्स की कटौती भी है। अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और RD से कमाया गया ब्याज सालाना आधार पर 40,000 से ज्यादा है तो आपको 10% की दर से TDS का भुगतान भी करना होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के मामले में यह लिमिट 50,000 रुपये है।
