यूटिलिटी

लाड़ली बहना योजना से काटे जायेंगे 1.63 लाख महिलाओं के नाम, यहां जानें वजह

CM Ladli Behna Yojana: भारत के विभिन्न राज्यों में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की योजनाएं (Government Schemes For Womens) चलाई जाती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाड़ली बहना योजना (CM Ladli Behna) भी ऐसी ही एक योजना है। अब हाल ही में राज्य सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1.63 लाख महिलाओं के नाम इस योजना से काट दिए जायेंगे। आइये जानते हैं ऐसा क्यों किया जा रहा है।

Image

लाड़ली बहना योजना से काटे जायेंगे 1.63 लाख महिलाओं के नाम

Photo : iStock

CM Ladli Behna: महिलाओं की उन्नति के लिए उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बहुत ही जरूरी है। इस बात को केंद्र और राज्य सरकारें भी बहुत अच्छे से समझती हैं। इसीलिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कई योजनाएं (Government Schemes For Womens) चलाई जाती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana) भी ऐसी ही एक योजना है। अब हाल ही में राज्य सरकार एक चौंकाने वाली घोषणा की है। राज्य सरकार ने बताया है कि लाड़ली बहना योजना में शामिल 1.63 लाख महिलाओं के नाम इस योजना से हटा दिए जायेंगे। आइये जानते हैं कि राज्य सरकार की तरफ से इतना बड़ा फैसला क्यों लिया गया है।

लाड़ली बहना योजना से क्यों काटे जा रहे नाम?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को ही लाड़ली बहना योजना (CM Ladli Behna Yojana) का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुल 1.63 लाख महिलाओं के नाम इस योजना से काट दिए जायेंगे। दरअसल इस योजना के पात्रता नियमों के अनुसार केवल 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना में शामिल 1.63 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और इसीलिए इनका नाम अब योजना से हटा दिया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana Form) के तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को 1250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। फिलहाल योजना में शामिल कई महिलाओं को इस योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त भी जल्द ही महिलाओं के खातों में पहुंच जायेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2024 को महिलाओं के खाते में योजना की अगली किस्त पहुंच जायेगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article