PAN Fraud: कहीं आपके पैन कार्ड तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे पता लग जाएगा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 30, 2024, 03:53 PM IST

PAN Fraud: आपके परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए कहीं भी पैन कार्ड की कॉपी देने से पहले कुछ जरूरी काम करें। पैन फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। ऐसे में पैन की कॉपी वहीं दें जहां जरूरी हो।

PAN Fraud: आपके परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का गलत इस्तेमाल हो सकता है। धोखाधड़ी के धंधे में शामिल लोग पैन के जरिए फर्जी लेन-देन कर रहे हैं। धोखाधड़ी से जुड़े लोग गृहणियों और किसानों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें किसी व्यक्ति विशेष की मृत्यु के बाद भी आयकर विभाग की ओर से रिकवरी नोटिस भेजा जाता है। कई मामलों में पैन का गलत इस्तेमाल कर लोन भी ले लिया गया है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने पैन कार्ड को सुरक्षित रखें। बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें किसी और के नाम पर लोन लिया गया या फिर फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी की चोरी की गई।

PAN card fraud

सावधानी ही सुरक्षा

पैन फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। ऐसे में पैन की कॉपी वहीं दें जहां जरूरी हो। अगर कहीं पैन की कॉपी दे रहे हैं तो उसे सेल्फ अटेस्टेड और तारीख के साथ दें। साथ ही जिस काम के लिए दे रहे हैं, उस पर साफ-साफ लिखें। अगर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहा है तो उसका पैन कार्ड आयकर विभाग में जमा कराएं। हालांकि इसके लिए अभी कोई ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं है। उसके पैन कार्ड के संबंध में स्थानीय आयकर अधिकारी को पत्र लिखें और उसे मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ जमा कराएं। इससे आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं।

End of Feed