Profile On m Aadhaar: क्या होता है m Aadhaar, जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं इस्तेमाल, ऐसे करें जनरेट

Profile On m Aadhaar: किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। आधार एक तरह से हमारे लिए स्पेशल आईडी कार्ड जैसा है। लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक m- Aadhaar डेवलप किया है। यह आपके फोन में रहता है।

Profile On m Aadhaar: आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसके बिना कोई भी वित्तीय लेन देन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल है। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। आधार एक तरह से हमारे लिए स्पेशल आईडी कार्ड जैसा है। लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक m- Aadhaar डेवलप किया है। यह हार्ड कॉपी के रूप में नहीं, बल्कि आपके मोबाइल फोन में रहता है।

aadhaar card update

मोबाइल एप्लिकेशन

m-Aadhaar आपको अपने आधार की डिटेल्स को अपने स्मार्टफोन पर डिजिटल फॉर्मेट में कैरी करने की सुविधा प्रदान करता है। आप m- Aadhaar का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर आसानी से कर सकते हैं। m-Aadhaar को UIDAI ने डेवलप किया है। यह एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है। यह आधार नंबर को सीआईडीआर के साथ रजिस्टर्ड अपने आधार रिकॉर्ड को ले जाने के लिए एक इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए सुरक्षित क्यूआर कोड भी होता है।

End of Feed