FASTag KYC: अपडेट कर लीजिए फास्टैग KYC, वरना 29 फरवरी के बाद टोल पर बहुत होंगे परेशान

How to Complete FASTag KYC: बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे। NHAI ने कहा है कि केवल नए फास्टैग अकाउंट ही एक्टिव रहेंगे। देशभर में आठ करोड़ से अधिक वाहन चालक फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कुल वाहनों का लगभग 98 प्रतिशत है।

FASTag KYC: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने साफ तौर पर कहा है कि जिन फास्टैग यूजर्स का केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनके टैग को 29 फरवरी 2024 के बाद ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आपने भी अपने वाहन का फास्टैग का बैंक से KYC नहीं कराया है, तो 29 फरवरी से पहले इस काम को निपटा लीजिए। बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे। NHAI ने कहा है कि केवल नए फास्टैग अकाउंट ही एक्टिव रहेंगे। क्योंकि पिछले फास्टैग 29 फरवरी, 2024 के बाद निष्क्रिय या प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे।

Update FASTag KYC

देशभर में आठ करोड़ से अधिक वाहन चालक फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कुल वाहनों का लगभग 98 प्रतिशत है। इस व्यवस्था ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम की रफ्तार काफी तेज कर दी है।

End of Feed