Paytm Bank Saving Account Closing: कैसे बंद करें Paytm बैंक अकाउंट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Paytm Bank Saving Account Closing Process in Hindi: पेटीएम वॉलेट उपयोगकर्ता 29 फरवरी तक लेनदेन जारी रख सकते हैं। हालांकि, 29 फरवरी के बाद वे अपनी मौजूदा शेष राशि का इस्तेमाल तबतक कर सकेंगे, जब तक कि यह खत्म न हो जाए। ग्राहक 29 फरवरी के बाद वॉलेट में कोई पैसा नहीं जोड़ पाएंगे।

Paytm Bank Saving Account Closing Process in Hindi: भारतीय रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद फिनटेक कंपनी पेटीएम पर संकट के बादल छा गए हैं। रिजर्व बैंक के अनुसार, पेटीएम पेमेंट बैंक ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उसके खिलाफ केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अगर आप पेटीएम बैंक में मौजूद अपने खाते को बंद करना चाहते हैं, तो सबसे पहले कुछ बातों का घ्यान देना जरूरी है। आइए समझ लेते हैं पूरा प्रोसस।

How to close Paytm payments bank account

चेक करें जीरो बैलेंस

पेटीएम पेमेंट में मौजूद अपने खाते को बंद करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके खाते में कोई शेष राशि नहीं बचे। खाते में जमा राशि को आप खर्च कर सकते हैं या फिर किसी और बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कोई भी आईडी प्रमाण (पैन कार्ड, आधार कार्ड, आदि) संभाल कर रखें।

End of Feed