How To Check PF Balance: UAN नंबर हो या नहीं, घर बैठे चुटकियों में देखें अपना बैलेंस

कर्मचारी भविष्य निधि (PF) में इन्वेस्ट कर आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आसान बना सकते हैं। एक पीएफ अकाउंट में कर्मचारी के साथ-साथ उसकी कंपनी का योगदान भी शामिल होता है। यह बहुत जरूरी होता है की आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस समय-समय पर चेक करते रहें। आइए आपको PF अकाउंट में बैलेंस चेक करने के सभी तरीकों के बारे में बताते हैं।

How To Check PF Balance: सोचिए अगर आप नौकरी करते-करते रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए इन्वेस्ट कर सकें तो यह कितना अच्छा हो। कर्मचारी भविष्य निधि (PF) आपको यह शानदार सुविधा देता है। आपके PF अकाउंट में आपके साथ-साथ आपकी कंपनी का योगदान भी शामिल होता है। आप अपने रिटायरमेंट को बेहतर तरीके से प्लान और मैनेज कर सकें, इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक करते रहें? आइए आज आपको PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताते हैं। इन तरीकों की मदद से आप बेहद आसानी से घर बैठे अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

How To Check PF Balance

घर बैठे चुटकियों में चेक करें PF अकाउंट में मौजूद

बिना UAN नंबर

आप चाहें तो बिना UAN नंबर के भी अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 9966044425 पर मिस्ड कॉल करना होगा और एक SMS के माध्यम से आपको आपके PF अकाउंट में मौजूद रकम की जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही आप 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर भी अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस का पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

UAN नंबरUAN नंबर का इस्तेमाल करके आप उमंग ऐप या फिर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की आधिकारिक वेबसाइट से भी अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस का पता कर सकते हैं।

End of Feed