Check Voter List: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, वोटिंग से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

How to Check Name in Voter List: वोट डालने के लिए केवल मतदाता पहचान पत्र होना ही काफी नहीं है। मतदाता सूची समय-समय पर बदलती रहती है। कई बार ऐसा हुआ है कि कई कारणों से कुछ नाम सूची से गायब हो गए या हटा दिए गए। इसलिए यह चेक करना जरूरी है

How to Check Name in Voter List: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पूरे देश में चुनाव होंगे और वोटर अपने वोट से अपना सांसद चुनेंगे। देश में वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड जरूरी है। किसी भी नागरिक तभी वोट डाल सकता है, जब उसके पास मतदाता पहचान पत्र के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाई गई चुनावी सूची में आपका नाम हो। इसलिए मतदान की तारीख से पहले अपने डॉक्यूमेंट सही करा लीजिए। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सेवा पोर्टल जरिए अपना वोटर रजिस्ट्रेशन स्टेटस वेरिफाई करना जरूरी है।

Voter list

लिस्ट से बाहर हो जाते हैं नाम

वोट डालने के लिए केवल मतदाता पहचान पत्र होना ही काफी नहीं है। मतदाता सूची समय-समय पर बदलती रहती है। कई बार ऐसा हुआ है कि कई कारणों से कुछ नाम सूची से गायब हो गए या हटा दिए गए। इसलिए यह चेक करना जरूरी है कि चुनाव से पहले आपका नाम सूची में है या नहीं। आप आसानी इसकी जांच ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ईपीआईसी नंबर, नाम, आयु, जन्म तिथि, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जरूरत पड़ेगी।

End of Feed