यूटिलिटी

कहीं आपकी चाय में पड़ी अदरक नकली तो नहीं, खुद ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 10, 2023, 12:37 PM IST

Ginger Check Real or Fake: चीजों में मिलावट कुछ ऐसे की जा रही है कि आप उसे आसानी से नहीं पहचान सकेंगे। खाने-पीने की चीजें भी इससे अछूती नहीं हैं और यहां भी चीजों में धड़ल्ले से या तो मिलावट की जा रही है, या फिर वह नकली बिक रही है।

Image

Ginger Check Real or Fake

Photo : iStock

Ginger Check Real or Fake: मिलावट के इस दौर में आज करीब-करीब हर चीज नकली ही मिल रही है। चीजों में मिलावट कुछ ऐसे की जा रही है कि आप उसे आसानी से नहीं पहचान सकेंगे। खाने-पीने की चीजें भी इससे अछूती नहीं हैं और यहां भी चीजों में धड़ल्ले से या तो मिलावट की जा रही है, या फिर वह नकली बिक रही है।

अदरक (Ginger) भी उन्हीं चीजों में से एक है, जो बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। आम आदमी आसानी से असली अदरक की पहचान नहीं कर सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आप असली अदरक की पहचान कर सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे असली अदरक की पहचान कर सकते हैं।

इन तरीकों से खुद करें असली अदरक की पहचान:-

  • असली अदरक पहचानने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे सूंघकर देखें। अगर अदरक में खुशबू नहीं आ रही है तो वह नकली अदरक हो सकती है।
  • अदरक की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसे तोड़कर भी चेक कर सकते हैं। दरअसल असली अदरक को तोड़ने से उसमें रेशे निकलने लगते हैं, वहीं नकली अदरक में रेशे नहीं निकलते हैं।
  • अदरक की पहचान करने का एक तरीका ये हैं कि अगर अदरक साफ दिखे और उसपर मिट्टी का कोई निशान न हो तो वह नकली अदरक है। दरअसल अदरक जमीन के अंदर ऊगती है और इसी वजह से उसमें कहीं न कहीं मिट्टी रह जाती है।

कहीं आपकी थाली में रखा चावल मिलावटी तो नहीं, खुद ऐसे करें असली की पहचान

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली अदरक की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article