यूटिलिटी

कहीं आपकी सब्जी में मिला जीरा मिलावटी तो नहीं, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 19, 2023, 12:30 PM IST

Cumin Seeds Check Real or Fake: मिलावटी जीरा खाने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठता है कि वह असली जीरे की पहचान कैसे करें। दरअसल आम आदमी आसानी से असली जीरे की पहचान नहीं कर सकता है।

Image

Cumin Seeds Check Real or Fake

Photo : iStock

Cumin Seeds Check Real or Fake: आज के समय में बाजार में हर चीज या तो नकली मिल रही है, या फिर उसमें मिलावट की जा रही है। जीरा हर घर के किचन में इस्तेमाल होता ही है। दाल, सब्जी समेत खाने की कई चीजों में जीरा डालने से खाने का स्वाद काफी बढ़िया हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में मिलावटी जीरा धड़ल्ले से बिक रहा है। असली के पैसे में लोग मिलावटी जीरा अपने घर ले जा रहे हैं।

दरअसल मिलावटी जीरा खाने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठता है कि वह असली जीरे की पहचान कैसे करें। दरअसल आम आदमी आसानी से असली जीरे की पहचान नहीं कर सकता है। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली जीरे की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से ऐसे करें असली और मिलावटी जीरे की पहचान:-

  • जीरे की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको सबसे पहले एक कटोरी में पानी लेना है और इसमें जीरा डालकर छोड़ देना है। अगर जीरा रंग छोड़ने लगे और टूट जाए, तो समझिए कि जीरा नकली है।
  • इसके अलावा आप असली जीरे को उसकी खूशबू से भी आसानी से पहचान सकते हैं। असली जीरे में खुशबू होती है और नकली जीरे से खुशबू नहीं आती है।
कहीं आपके खाने में मिला नमक नकली तो नहीं, घर बैठे खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली जीरे की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article