भारत में डिजिटल पेमेंट्स को और सुरक्षित और आसान बनाने के लिए Paytm और Google Pay (GPay) ने पर्सनलाइज्ड UPI IDs लॉन्च कर दी हैं। अब यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर या ऑटो-जनरेटेड कोड पर निर्भर नहीं रहना होगा। इसके बजाय वे अपनी पसंद का यूनिक UPI ID चुन सकेंगे- जैसे- yourname@paytm या john.doe@gpay।
How to edit UPI ID
क्यों जरूरी है यह बदलाव?
- प्राइवेसी: अब भुगतान करने या लेने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं है।
- सुरक्षा: स्कैमर्स के लिए आपके नंबर या व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग करना मुश्किल होगा।
- आसानी: नया UPI ID ईमेल की तरह याद रखने और साझा करने में सरल होगा।
- प्रोफेशनलिज्म: बिजनेस या फ्रीलांस काम करने वालों के लिए कस्टम ID ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ाएगी।
- मल्टीपल IDs: एक ही बैंक अकाउंट से कई UPI IDs बनाई जा सकती हैं (जैसे – पर्सनल, बिजनेस, हॉबीज आदि)।
Paytm पर नया UPI ID कैसे बनाएं?
- ऐप खोलें और प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
- ‘UPI & Payment Settings’ या ‘Manage UPI ID’ पर जाएं।
- यहां आपको कई सुझाए गए हैंडल दिखाई देंगे, जैसे- name@ptaxis, yourbusiness@ptyes।
- अपनी पसंद का चुनें और ‘Make Primary’ पर क्लिक करें।
- कन्फर्म करते ही यह आपका नया पेमेंट ID बन जाएगा।
- (पुराना ऑटो-जनरेटेड ID भी फॉलबैक के रूप में काम करता रहेगा।)
GPay (Google Pay) पर नया UPI ID कैसे बनाएं?
- ऐप खोलें और प्रोफाइल- सेटिंग्स- UPI सेटिंग्स पर जाएं।
- यहां से नया कस्टम हैंडल चुनें।
- इसे कन्फर्म करके प्राइमरी बनाएं।
