LPG Booking Online: बिना कॉल किए बुक करें गैसे सिलेंडर, कहीं जाने की जरूरत नहीं, ये रहे भारत गैस, HP और Indane के नंबर

LPG Gas Booking Number HP, Indane and Bharat Gas: अभी सबसे ज्यादा गैस बुकिंग को लेकर दिक्कत हो रही है, हालांकि आप घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं HP, Indane और Bharat Gas सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने का तरीका....

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत में रसोई गैस की दिक्कत हो रही है। रसोई गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन फिर से दिखने लगी हैं। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई तक रोक दी गई है। यहां तक IRCTC ने भी एलपीजी गैस के दूसरे विकल्प पर काम करने का आदेश जारी किया है। अभी सबसे ज्यादा गैस बुकिंग को लेकर दिक्कत हो रही है, हालांकि आप घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं HP, Indane और Bharat Gas सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने का तरीका....

LPG Gas Booking WhatsApp Number of HP, Bharat Gas and Indane Cylinder

LPG Gas Booking WhatsApp Number of HP, Bharat Gas and Indane Cylinder

Indane Gas ऑनलाइन कैसे बुक करें?

अगर आप Indane Gas के ग्राहक हैं, तो अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन गैस सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने के लिए ग्राहक Indian Oil Corporation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ग्राहक का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ रजिस्टर होना जरूरी है। नए यूजर्स को वेबसाइट पर जाकर “Register” विकल्प के जरिए अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद लॉगिन करके डैशबोर्ड पर जाएं और “Book Cylinder” विकल्प चुनें। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके बुकिंग पूरी की जा सकती है।

End of Feed