सीलिंग फैन एक महीने में कितना बिजली खाता है? जानें गर्मी में कितना बढ़ेगा बोझ

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2026, 03:42 PM IST

क्सर लोग सोचते हैं कि पंखे से बिजली का बिल बहुत कम आता है, इसलिए वे इसे दिन-रात चालू छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगे पुराने पंखे चुपके से आपके बिजली का बिल बढ़ा रहे होते हैं?

Ceiling Fan Power Consumption: गर्मियों के मौसम में भारत के हर घर में जो एक इलेक्ट्रॉनिक चीज चौबीसों घंटे चलती है, वह है सीलिंग फैन यानी छत का पंखा। एयर कंडीशनर (AC) और कूलर की तुलना में पंखा कम बिजली जरूर खाता है, लेकिन चूंकि यह घर के लगभग हर कमरे में लगा होता है और लगातार चलता रहता है, इसलिए कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर एक पंखा महीनेभर में कितनी बिजली की खपत करता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि पंखे से बिजली का बिल बहुत कम आता है, इसलिए वे इसे दिन-रात चालू छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगे पुराने पंखे चुपके से आपके बिजली का बिल बढ़ा रहे होते हैं? इस बात को समझने के लिए पंखे की वॉट क्षमता (Wattage) और बिजली यूनिट के गणित को आसान भाषा में समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप अपने मासिक खर्च का सही अंदाजा लगा सकें और भारी-भरकम बिल से बच सकें।

ceiling fan

डेली रूटीन की आदतों में बदलाव करके आप बिजली बिल को कम कर सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

आमतौर पर हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले साधारण सीलिंग फैन 50 वॉट से लेकर 80 वॉट तक के होते हैं। मान लेते हैं कि आपके घर में लगा पंखा औसतन 70 वॉट का है और गर्मियों के दिनों में वह रोजाना करीब 15 घंटे चलता है। इस हिसाब से एक पंखा एक दिन में लगभग 1,050 वॉट यानी करीब 1.05 यूनिट बिजली की खपत करता है। अब अगर इसी गणित को पूरे महीने (30 दिन) के हिसाब से देखा जाए, तो एक पंखा महीनेभर में लगभग 31.5 यूनिट बिजली खा जाता है।

End of Feed