AC Power Consumption: डेढ़ टन का AC एक घंटे में कितनी बिजली की करता है खपत, ऑन करने से पहले जान लीजिए

Electricity Consumes 1.5 Ton AC: आपका एसी कितनी बिजली की खपत करेगा, ये कई फैक्टर पर निर्भर करता है। इनमें से एक है एसी की स्टार रेटिंग। अगर आप अपने घर में लगे डेढ़ टन के एसी को एक घंटे चलाते हैं, तो कितना बिजली बिल आएगा, एसी ऑन करने से पहले जान लीजिए।

Electricity Consumes 1.5 Ton AC: मौसम का तापमान धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा, कूलर और एसी ऑन हो चुके हैं। गर्मी के मौसम में लोगों के घरेलू खर्च बढ़ जाते हैं, क्योंकि एसी चलाने से बिजली का बिल अधिक आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने घर में लगे डेढ़ टन के एसी को एक घंटे चलाते हैं, तो कितना बिजली बिल आएगा। एसी की कूलिंग उसकी क्षमता पर निर्भर करती है। एसी की कैपेसिटी जितनी अधिक होती है, उतना ही ज्यादा वो कूलिंग करता है।

AC Power Consumption

पावर एफिसिएंट AC

दरअसल, आपका एसी कितनी बिजली की खपत करेगा, ये कई फैक्टर पर निर्भर करता है। इनमें से एक है एसी की स्टार रेटिंग। बाजार में एक से लेकर फाइव स्टार तक एसी बिकते हैं। वन स्टार वाले एसी की कीमत कम होती है, क्योंकि ये सबसे अधिक बिजली की खपत करता है। वहीं, फाइव स्टार वाला एसी सबसे कम बिजली की खपत करता है। इसलिए इसकी कीमत अधिक होती है। फाइव स्टार वाला एसी सबसे ज्यादा पॉवर एफिसिएंट होता है।

End of Feed