Paneer: भारत में कहां से आया पनीर, बंगाल में फटे हुए दूध को छेना कैसे कहा जाने लगा...

History of Paneer: भारत में पनीर की उत्पत्ति का श्रेय अफगान और ईरानी शासकों को दिया जाता है। लेकिन इसको लेकर भी कई थ्योरी चलती हैं। पुर्तगालियों ने बंगाल में स्मोक्ड पनीर का एक रूप भी पेश किया जिसे बंदेल पनीर कहा जाता है। भारत में पनीर कौन लाया था जान लीजिए।

History of Paneer: शाकाहारी हो या मांसाहारी, पनीर लगभग सभी को पसंद होता है। चाहे वह पनीर बटर मसाला हो, पनीर टिक्का मसाला हो, पनीर कोफ्ता हो, पनीर लबाबदार हो, पालक पनीर हो या फिर कढ़ाई पनीर। हालांकि, यह सवाल उठता है कि भारत को पनीर के बारे में कैसे पता चला? भारत में पनीर भैंस या गाय के दूध से तैयार होता है। बिना पका हुआ और नहीं पिघलने वाले नरम पनीर को फटे हुए दूध और नींबू के रस जैसे कुछ फलों या सब्जियों के एसिड से तैयार किया जाता है।

Paneer history in India

पनीर का आगमन

भारत में पनीर की उत्पत्ति का श्रेय अफगान और ईरानी शासकों को दिया जाता है। प्राचीन भारत में आर्य सभ्यता के समय, दूध का अम्लीकरण वर्जित था। उस समय के ग्रंथों में या वेदों सहित उससे पहले खट्टे दूध या पनीर का उल्लेख नहीं मिलता है। इसीलिए, मक्खन, दही और घी का तो जिक्र होता है, लेकिन खट्टी चीज का जिक्र नहीं होता।

End of Feed