PPF Saving Tips: पीएफ से कैसे बन सकते हैं करोड़पति, जानें-निवेश करने का फॉर्मूला

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 14, 2024, 12:36 PM IST

PPF Saving Tips: अगर आप गंभीरता से इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपने लिए एक करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। पीपीएफ में निवेश की राशि पर सरकार 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देती है। शुरुआती पांच साल तक आप इस स्कीम से निवेश की राशि नहीं निकाल सकते हैं।

पीपीएफ से कैसे बन सकते हैं करोड़पति, जानें-निवेश करने का फॉर्मूला

PPF Investment Tips

PPF Saving Tips: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर आप अपने भविष्य के लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं। अगर आप गंभीरता से इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपने लिए एक करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। पीपीएफ में निवेश की राशि पर सरकार 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देती है। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि एक करोड़ रुपये जमा करने के लिए आपको इस स्कीम में कितना पैसा निवेश करना होगा।

End of Feed