India vs Pakistan मैच का क्रेज, फ्लाइट का किराया 4 गुना तक हुआ महंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 11:14 AM IST

India Vs Pakistan Match, Flight tickets Rise : भारत-पाक‍िस्‍तान के मैच का जुनून इस तरह स‍िर चढ़कर बोलता है कि कि उसका रोमांच अलग ही लेवल का होता है। क‍िक्रेट वर्ल्‍ड कप में इस साल भारत और पाक‍िस्‍तान का मैच (India vs Pakistan World Cup Match) अक्‍टूबर में अहमदाबाद में होने वाला है।

India Vs Pakistan Match, Flight tickets Rise : भारत-पाक‍िस्‍तान के मैच का जुनून इस तरह स‍िर चढ़कर बोलता है कि कि उसका रोमांच अलग ही लेवल का होता है। क‍िक्रेट वर्ल्‍ड कप में इस साल भारत और पाक‍िस्‍तान का मैच (India vs Pakistan World Cup Match) अक्‍टूबर में अहमदाबाद में होने वाला है। जिसे देखते हुए लोग फ्लाइट बुक कर रहे हैं। यही वजह है कि फ्लाइट्स के क‍िराये में जबरदस्‍त बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Hotel Rates and Airfare Become Skyrocketed

फ्लाइट्स के क‍िराये में जबरदस्‍त बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं क‍ि दिल्ली से अहमदाबाद के लिए वनवे नॉन स्‍टॉप इकोनॉमी क्लास का क‍िराया 9,011 रुपये से 24,000 रुपये के बीच पहुंच गया है। मेक माय ट्रिप और इक्सिगो साइट के मुताबिक, मुंबई से अहमदाबाद के लिए वनवे नॉन स्‍टॉप इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट का ट‍िकट 10,517 रुपये से 24,189 रुपये के बीच है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें फ्लाइट्स की टिकटों के 4 गुना तक बढ़ोतरी का दावा है।

End of Feed