Holi Festival 2026 Special Train: भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) की ओर से ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अलग-अलग स्थानों की ओर प्रस्थान करने वाली इन स्पेशल ट्रेन का टाइमटेबल शेयर किया गया है। हम यहां अलग-अलग दिन पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल की ही जानकारी दे रहे हैं-
होली स्पेशल ट्रेन (Photo: iStock)
| ट्रेन संख्या | रूट / ट्रेन नाम | प्रस्थान स्टेशन | आगमन स्टेशन | तिथि / अवधि | परिचालन के दिन | फेरे |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 05633 | नारंगी – गोरखपुर | नारंगी | गोरखपुर | 19.02.2026 से 26.03.2026 | गुरुवार | 06 |
| 05634 | गोरखपुर – नारंगी | गोरखपुर | नारंगी | 20.02.2026 से 27.03.2026 | शुक्रवार | 06 |
| 05736 | कटिहार – अमृतसर | कटिहार | अमृतसर | 25.02.2026 से 25.03.2026 | बुधवार | 05 |
| 05735 | अमृतसर – कटिहार | अमृतसर | कटिहार | 27.02.2026 से 27.03.2026 | शुक्रवार | 05 |
| 05974 | डिब्रूगढ़ – झंझारपुर | डिब्रूगढ़ | झंझारपुर | 17.02.2026 से 31.03.2026 | मंगलवार | 07 |
| 05973 | झंझारपुर – डिब्रूगढ़ | झंझारपुर | डिब्रूगढ़ | 18.02.2026 से 01.04.2026 | बुधवार | 07 |
| 07005 | चलपल्ली – रक्सौल | चलपल्ली | रक्सौल | 23.02.2026, 28.02.2026 एवं 01.03.2026 | सोमवार, शनिवार एवं रविवार | 03 |
| 07006 | रक्सौल – चलपल्ली | रक्सौल | चलपल्ली | 26.02.2026, 03.03.2026 एवं 04.03.2026 | मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार | 03 |
| 03435 | मालदा टाउन – आनंद विहार (ट) | मालदा टाउन | आनंद विहार | 02.03.26, 09.03.26, 16.03.26 | सोमवार | 03 |
| 03436 | आनंद विहार (ट) – मालदा टाउन | आनंद विहार | मालदा टाउन | 03.03.26, 10.03.26, 17.03.26 | मंगलवार | 03 |
| 03131 | सियालदह – गोरखपुर | सियालदह | गोरखपुर | 26.02.26, 02.03.26, 05.03.26 | गुरुवार, सोमवार | 03 |
| 03132 | गोरखपुर – सियालदह | गोरखपुर | सियालदह | 27.02.26, 03.03.26, 06.03.26 | शुक्रवार, मंगलवार | 03 |
| 03525 | आसनसोल – गोरखपुर | आसनसोल | गोरखपुर | 28.02.2026 एवं 02.03.2026 | शनिवार, सोमवार | 02 |
| 03526 | गोरखपुर – आसनसोल | गोरखपुर | आसनसोल | 01.03.2026 एवं 03.03.2026 | रविवार, मंगलवार | 02 |
| 03527 | आसनसोल – गोरखपुर | आसनसोल | गोरखपुर | 01.03.2026 | रविवार | 01 |
| 03528 | गोरखपुर – आसनसोल | गोरखपुर | आसनसोल | 02.03.2026 | सोमवार | 01 |
| 03009 | जंकुनी – आनंद विहार (ट) | जंकुनी | आनंद विहार | 28.02.2026 एवं 07.03.2026 | शनिवार | 02 |
| 03010 | आनंद विहार (ट) – जंकुनी | आनंद विहार | जंकुनी | 01.03.2026 एवं 08.03.2026 | रविवार | 02 |
| 08439 | पुरी – पटना | पुरी | पटना | 28.02.2026 से 28.03.2026 | शनिवार | 05 |
| 08440 | पटना – पुरी | पटना | पुरी | 01.03.2026 से 29.03.2026 | रविवार | 05 |
| 03417 | मालदा टाउन – उधना | मालदा टाउन | उधना | 28.02.2026, 07.03.2026, 14.03.2026, 21.03.2026 | शनिवार | 04 |
| 03418 | उधना – मालदा टाउन | उधना | मालदा टाउन | 02.03.2026, 09.03.2026, 16.03.2026, 23.03.2026 | सोमवार | 04 |
| 08181 | टाटा – कटिहार | टाटा | कटिहार | 02.03.2026 से 30.03.2026 | सोमवार | 05 |
| 08182 | कटिहार – टाटा | कटिहार | टाटा | 03.03.2026 से 31.03.2026 | मंगलवार | 05 |
| 02832 | भुवनेश्वर – धनबाद | भुवनेश्वर | धनबाद | 28.02.2026 से 31.03.2026 | प्रतिदिन | 32 |
| 02831 | धनबाद – भुवनेश्वर | धनबाद | भुवनेश्वर | 01.03.2026 से 01.04.2026 | प्रतिदिन | 32 |
प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन
होली उत्सव स्पेशल ट्रेनों में प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में 02832 भुवनेश्वर–धनबाद 28 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। वहीं, 02831 धनबाद–भुवनेश्वर 1 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। ये दोनों ट्रेन रोजाना संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को लगातार और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।
सोमवार को चलने वाली ट्रेन
सोमवार को चलने वाली ट्रेनों में 07005 चलपल्ली–रक्सौल (23,28 फरवरी और 1 मार्च), 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार (02, 09, 16 मार्च 2026), 03131 सियालदह–गोरखपुर (26 फरवरी 2 और 5 मार्च), 03525 आसनसोल–गोरखपुर (28 फरवरी एवं 2 मार्च), 03528 गोरखपुर–आसनसोल (2 मार्च), 03418 उधना–मालदा टाउन (02, 09, 16, 23 मार्च ) तथा 08181 टाटा–कटिहार (2 से 30 मार्च) शामिल हैं।
मंगलवार को चलने वाली ट्रेन
मंगलवार को 05974 डिब्रूगढ़–झंझारपुर (17 फरवरी से 31मार्च), 03436 आनंद विहार–मालदा टाउन (03, 10, 17 मार्च ), 03132 गोरखपुर–सियालदह (27 फरवरी, 3 और 6 मार्च), 03526 गोरखपुर–आसनसोल (1 और 3 मार्च) तथा 08182 कटिहार–टाटा (3 से 31 मार्च) का संचालन होगा।
बुधवार को चलने वाली ट्रेन
बुधवार को 05736 कटिहार–अमृतसर (25 फरवरी से 25 मार्च), 05973 झंझारपुर–डिब्रूगढ़ (18 फरवरी से 1 अप्रैल) और 07006 रक्सौल–चलपल्ली (26 फरवरी, 3, 4 मार्च) का परिचालन किया जाएगा।
गुरुवार को चलने वाली ट्रेन
गुरुवार को 05633 नारंगी–गोरखपुर (19 फरवरी से 26 मार्च) तथा 03131 सियालदह–गोरखपुर (26 फरवरी, 2 और 5 मार्च) चलाई जाएंगी।
शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन
शुक्रवार को 05634 गोरखपुर–नारंगी (20 फरवरी से 27 मार्च), 05735 अमृतसर–कटिहार (27 फरवरी से 27 मार्च) तथा 03132 गोरखपुर–सियालदह (27 फरवरी, 3 और 6 मार्च) संचालित होंगी।
रविवार को चलने वाली ट्रेन
रविवार को 03527 आसनसोल–गोरखपुर (1 मार्च), 03010 आनंद विहार–जंकुनी (1 और 8 मार्च) तथा 08440 पटना–पुरी (1 से 29 मार्च) का संचालन होगा, जिससे सप्ताहांत में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
