Holi 2026: रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, आनंद विहार मुजफ्फरपुर-दानापुर के लिए चलेंगी 6 नई ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति और ट्रेन का समय जरूर जांच लें। रूट, स्टॉपेज और समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है या आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

यदि आप भी होली पर घर जाने के लिए परेशान हैं तो आपके लिए रेलवे ने बड़ा इंतजाम कर दिया है। होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त “होली स्पेशल” ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है।

Holi Special Train From Delhi To Bihar

Holi Special Train From Delhi To Bihar

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल

  • ट्रेन संख्या 05219: मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए साप्ताहिक (शुक्रवार) सेवा। यह 27 फरवरी 2026 को 1 अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
  • ट्रेन संख्या 05220: आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए साप्ताहिक (शनिवार) सेवा। यह 28 फरवरी 2026 को 1 अतिरिक्त फेरा लगाएगी।

End of Feed