हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं तो आग से सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये इंतजाम, रहेंगे सुरक्षित

हाईराइज सोसायटियों में बढ़ते आग के हादसों ने शहरी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। आइए जानते हैं उन जरूरी फायर सेफ्टी इंतजामों के बारे में, जो आपके परिवार को सुरक्षित रखेंगे।

पिछले कुछ दिनों से आ रही आग की दिल दहला देने वाली खबरों ने हर किसी को दहशत में डाल दिया है। दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग में 21 मासूम जिंदगियों का पल भर में खत्म हो जाना हो, या नोएडा की हाईराइज सोसायटियों से लगातार आने वाली आग की खबरें, इन हादसों ने शहरी जीवन की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। ऐसे में अगर आप किसी भी हाई राइज में सोसाइटी में रहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। हाई राइज बिल्डिंग में आग लगने से आप कैसे अपना बचाव कर सकते हैं आइए जानते हैं।

Highrise Fire Safety

आपको क्या करना चाहिए?

'फायर एस्केप रूट' (Fire Escape Route) यानी आपातकालीन निकास के रास्ते को अच्छी तरह समझ लें। हर हाईराइज बिल्डिंग में आग से बचने के लिए अलग से सीढ़ियां (Fire Stairs) दी जाती हैं। आपको और आपके परिवार के हर सदस्य को, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, यह पता होना चाहिए कि आपके फ्लैट से सबसे नजदीकी आपातकालीन सीढ़ी कहां है। अक्सर देखा जाता है कि लोग इन सीढ़ियों वाले रास्ते या कॉमन एरिया में पुराना सामान, साइकिल या कचरा रख देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें और न ही किसी को करने दें, क्योंकि आग लगने की स्थिति में यह कबाड़ आपके भागने के रास्ते को रोक सकता है और एक बड़ा हादसा हो सकता है।

End of Feed