Health Insurance: वीडियो वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस, कड़े नियम लागू करने की तैयारी में इरडा

Health Insurance: इरडा इसे लागू करने के लिए सभी हितधारकों, बैंकों और बीमा कंपनियों के साथ बातचीत तक रहा है। दरअसल, कई बार देखने को मिलता है कि कंपनिया और खासतौर से बैंक प्रतिनिधियों की तरफ से गलत हेल्थ इंश्योरेंस बेच दिया जाता है।

Health Insurance: बीमा नियामक इरडा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की गलती बिक्री को रोकने के लिए बड़ा कदम उठा सकता है। हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय ग्राहकों का वीडियो वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जा सकता है। खासतौर पर इसमें 55 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को शामिल किया जा सकता है। इरडा इसे लागू करने के लिए सभी हितधारकों, बैंकों और बीमा कंपनियों के साथ बातचीत तक रहा है। दरअसल, कई बार देखने को मिलता है कि कंपनिया और खासतौर से बैंक प्रतिनिधियों की तरफ से गलत हेल्थ इंश्योरेंस बेच दिया जाता है।

Insurance Policy

इंश्योरेंस की बिक्री में पारदर्शिता

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हेल्थ इंश्योरेंस की बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने और पॉलिसी मंजूर करने से पहले कड़ी जांच की आवश्यकता है। कई बार पर बीमा बेचने वाले लोगों को पॉलिसी से जुड़े नियम और शर्तों को ठीक से नहीं बताते हैं। वे ग्राहकों को लोक लुभावने वादे करके पॉलिसी को बेच देते हैं। इसकी वजह से ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

End of Feed